आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
अब सीरिया की सीमा पर इसराइल की इस हरकत से परेशान है संयुक्त राष्ट्र
बीते साल सात अक्टूबर को इसराइल पर हमास के हमले और फिर इसराइल की जवाबी कार्रवाई से पैदा हुए हालात ने पूरे मध्य पूर्व को बदलकर रख दिया है.
पहले इसराइल हमास संघर्ष फिर इसराइल लेबनान के बीच तनाव उसके बाद ईरान इसराइल के एक दूसरे पर हमले और अब संयुक्त राष्ट्र, इसराइल और सीरिया के बीच तनाव बढ़ने के ख़तरे को लेकर फ़िक्रमंद है.
सीरिया और इसराइल के बीच एक बफ़र ज़ोन है जहां पर सैनिकों की मौजूदगी नहीं होती.
इसराइली कब्ज़े वाले गोलान हाइट्स के साथ लगे इस इलाक़े पर नज़र रखने वाली संयुक्त राष्ट्र की टीम UNDOF का कहना है कि इसराइल यहां पर कुछ ढांचे बना रहा है जो कि नियमों का सीधा उल्लंघन है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित