आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से क्यों खुश हैं वेस्ट बैंक के यहूदी बाशिंदे
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के आने को कई इसराइली सेटलर कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक को इसराइल में मिलाने के मौक़े के तौर पर देख रहे हैं.
बीते पांच सालों में वेस्ट बैंक में इसराइली बस्तियां दोगुनी हो गई हैं. अब यहां करीब 5 लाख इसराइली रह रहे हैं. कई देश और अंतरराष्ट्रीय अदालत इन बस्तियों को अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों के तहत अवैध मानते हैं, लेकिन इसराइल उनसे सहमत नहीं है और देश के वित्त मंत्री ने डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद कहा था कि 2025 वेस्ट बैंक पर इसराइली संप्रभुता का साल होगा.
कई इसराइली इसे अपने धार्मिक ग्रंथों में बताई गई. जूडिया और सामरिया जगह बताते हुए इस पर अपना दावा करते हैं. देखिए बीबीसी संवाददाता लूसी विलियम्सन की रिपोर्ट.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित