आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
इसराइल-हमास संघर्ष में भारत की भूमिका पर ये बोले फ़लस्तीनी राजदूत
इसराइल और फ़लस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास के बीच संघर्ष जारी है.
इसकी शुरुआत बीते शनिवार को हुई जब हमास ने इसराइल पर कई रॉकेट दागे और इसराइल की सीमा में घुसकर भी हमला किया.
इसराइल ने भी इसके जवाब में ग़ज़ा में हमला किया.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसराइल पर हुए हमले की निंदा की थी.
इस बीच भारत में मौजूद फ़लस्तीनी राजदूत ने कहा है कि भारत को इस संघर्ष में मध्यस्थ की भूमिका निभानी चाहिए.
भारत में फ़लस्तीनी राजदूत अदनान अबु अलहैजा से बीबीसी संवाददाता ज़ुबैर अहमद ने ख़ास बातचीत की.
वीडियो एडिटिंगः बुशरा शेख़
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)