आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
इसराइल-हमास और इसराइल-हिज़्बुल्लाह जंग को कौन रोक सकता है? -दुनिया जहान
इसराइल पर हमास का हमला और फिर ग़ज़ा में इसराइल की सैन्य कार्रवाई के एक साल बाद कहानी अब लेबनान और हिज़्बुल्लाह तक पहुंच चुकी है.
बीते साल 7 अक्टूबर को हमास के हमले में 1200 लोगों की मौत हुई थी और इसके बाद इसराइल ने ग़ज़ा में जो जंग छेड़ी उसमें अब तक 42 हज़ार से ज़्यादा फ़लस्तीनी मारे जा चुके हैं.
लेकिन इसराइल ग़ज़ा तक ही सीमित नहीं रहा उसने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिज़्बुल्लाह के गढ़ पर भी बम बरसाए और उसके प्रमुख हसन नसरल्लाह इसराइल के हवाई हमले में मारे गए.
दूसरी ओर हमास, हिज़्बुल्लाह और हूती का समर्थन करने वाले ईरान पर भी इसराइल ने बीते दिन मिसाइलें दागीं. ऐसे में सवाल यही कि क्या मध्यपूर्व में दशकों से चल रहे संघर्ष को रोकने के लिए नए तरीके से शांति प्रयास किए जा सकते हैं?
प्रेज़ेंटरः मोहनलाल शर्मा
प्रोडक्शनः काशिफ़ सिद्दीक़ी
ऑडियो मिक्सिंगः तिलकराज भाटिया
वीडियो एडिटिंगः अक्षित गुप्ता
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)