आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
सीरिया: अलेप्पो पर विद्रोहियों का कब्ज़ा, रूस-ईरान कर रहे हैं बशर अल असद की मदद
उत्तरी सीरिया में विद्रोही गुटों ने एक बड़े शहर अलेप्पो पर कब्ज़ा कर लिया है.
सरकार और विद्रोही गुटों में संघर्ष भी तेज़ हो गया है. इन हमलों से निपटने के लिए ईरान और रूस, सीरिया की मदद कर रहे हैं.
सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया है. वहीं सीरिया की सेना ने कहा है कि वो विद्रोहियों के खिलाफ़ कार्रवाई की तैयारी कर रही है.
इस बीच अमेरिका और उसके सहयोगी देश संघर्ष ख़त्म करने की बात कर रहे हैं. तो वहीं सीरिया का क़रीबी देश रूस उसकी मदद के लिए विद्रोही गुटों को रोकने के लिए उनपर हमले कर रहा है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़ रूम की ओर से प्रकाशित
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)