आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
तेलंगाना: एक शिक्षक ने स्कूल छोड़ा तो पीछे-पीछे चल दिए 132 छात्र
तेलंगाना: एक शिक्षक ने स्कूल छोड़ा तो पीछे-पीछे चल दिए 132 छात्र
प्रकाशित
ये कहानी है तेलंगाना के मंचरियाल ज़िले के पोनक्कल गांव की. यहां के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक जे. श्रीनिवास का ट्रांसफर एक दूसरे स्कूल में कर दिया गया.
इसके दो दिन के अंदर ही स्कूल के 250 में से 132 छात्रों के अभिभावकों ने अपने बच्चों को उसी स्कूल में भेजने का फैसला किया, जहां सर का ट्रांसफर हुआ था.