आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
अगली बार चांद पर सबसे पहले कौन कदम रखेगा?
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगभग पचास साल बाद दोबारा मनुष्य को चांद पर भेजने की योजना बना रही है.
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगभग पचास साल बाद दोबारा मनुष्य को चांद पर भेजने की योजना बना रही है. 1969 में अमेरिका के नील आर्मस्ट्रोंग और बज़ आल्जड्रीन चांद पर कदम रखे वाले पहले मनुष्य थे.
बाद में अपोलो मिशन ने कुल बारह लोगों को चांद पर उतारने में सफलता प्राप्त की. उसके बाद रूस, चीन, भारत और जापान ने चांद की सतह पर अपने अंतरिक्ष यान, लैंडर या रोवर्स भेजने में सफलता प्राप्त की है. मगर इन अभियानों में मनुष्यों को चांद पर नहीं भेजा गया था. अब अमेरिका अपने आर्टेमिस प्रोग्राम के तहत मनुष्यों की एक टीम को चांद पर भेजने की योजना बना रहा है.
ऐसी ही योजना चीन और भारत भी बना रहे हैं. इस सप्ताह दुनिया जहान में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि अगली बार कौन सबसे पहले चांद पर कदम रखने में कामयाब होगा?
प्रेजेंटर: मोहनलाल शर्मा
वीडियो: रूबाइयत बिस्वास
ऑडियो: तिलक राज भाटिया
प्रोडक्शन डिज़ाइन: काशिफ़ सिद्दीक़ी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)