आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
इसराइली सेना ने किस मामले में मानी अपनी ग़लती?
एक महीने पहले इसराइली सेना पर फ़लस्तीनी पैरामेडिक्स की जान लेकर उन्हें गाड़ियों समेत दफ़नाने के आरोप लगे थे.
अब इसराइली सेना ने इसकी जांच की और रिपोर्ट जारी की है. सेना ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जो घटना हुई, वो ग़लतफ़हमी में हुई.
हालांकि इसराइली सेना की रिपोर्ट को फ़लस्तीनी रेड क्रेसेन्ट ने झूठा क़रार दिया है.
एक महीने पहले दक्षिणी ग़ज़ा में रफ़ाह के पास इसराइली हमले में 14 इमरजेंसी वर्कर्स और एक यूएन कर्मचारी की मौत हो गई थी.
मामले की जांच के बाद इसराइली सेना ने इसे प्रोफ़ेशनल नाकामी करार देते हुए डिप्टी कमांडर को पद से हटा दिया है.
मगर रेड क्रेसेन्ट का कहना है कि ये रिपोर्ट ग़लत है और उन्हें स्वीकार नहीं.
देखिए बीबीसी संवाददाता पॉल एडम्स की रिपोर्ट.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित