आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
मनरेगा की जगह 'वीबी जी राम जी' क़ानून, इससे देश के अलग-अलग हिस्सों के मज़दूरों पर कैसा असर-ग्राउंड रिपोर्ट
केंद्र सरकार मनरेगा की जगह वीबी जी राम जी क़ानून लेकर आई है. इसका पूरा नाम है विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण).
सरकार का कहना है कि इस नए क़ानून से ग्रामीण रोज़गार और आजीविका मजबूत होगी. इसमें साल में 100 दिन की जगह 125 दिन काम देने का वादा किया गया है.
लेकिन ज़मीन पर इन बदलावों का असली मतलब क्या है?
बीबीसी की टीम राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर पहुंची, और वहां के मज़दूरों से जाना कि वो इस क़ानून के बारे में क्या सोच रहे हैं.
रिपोर्टः सुमेधा पाल, माजिद जहांगीर, सैयद मोज़िज़ इमाम और इल्मा हसन
शूटः शाद मिद्हत, तारिक़ अनवर, रुबाइयत बिस्वास और राकेश कोहली
प्रोड्यूसरः सईदुज़म्मान
एडिटिंगः आशीष जैन
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.