आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
रूस-यूक्रेन जंग: कितनी कारगर होगी अमेरिकी मदद?
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिकी हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव्स ने यूक्रेन के लिए करीब साठ अरब डॉलर की सैन्य मदद को मंजूरी दी है जिससे यूक्रेन को रूस के खिलाफ़ जीत का मौका मिल सकता है.
अमेरिकी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ज़ेलेंस्की ने कहा है कि ये हथियार अपने इलाक़ों को रूसी क़ब्ज़े से वापस लेने में मदद करेंगे.
इससे पहले रूस के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी मदद की निंदा करते हुए कहा था कि अमेरिका इस जंग में घुसता जा रहा है और इस वजह से उसे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)