आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
ईरान ने इसराइल पर दागी कई मिसाइलें, जानिए रातभर क्या-क्या हुआ
ईरान ने इसराइल पर दागी कई मिसाइलें, जानिए रातभर क्या-क्या हुआ
प्रकाशित
ईरान ने मंगलवार देर रात इसराइल पर एक के बाद एक दर्जनों मिसाइलें दागीं.
इनमें से ज़्यादातर मिसाइलों को इसराइल ने हवा में ही तबाह कर दिया जबकि कुछ मिसाइलें इसराइली क्षेत्रों में गिरी हैं.
इस साल इसराइल पर ईरान का ये दूसरा हमला है. अप्रैल में भी ईरान ने इसराइल पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए थे.
ये अभी साफ़ नहीं है कि ईरान के ताज़ा हमले के कारण कितना नुक़सान हुआ है.
हालांकि इसराइल के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा है कि मंगलवार रात ईरान ने 181 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं और इसमें एक फ़लस्तीनी की मौत हुई है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित