आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
सोने के खनन से कैसे बन रहा है पानी घातक?
बीबीसी को पता चला है कि घाना में जहां अवैध रूप से सोने का खनन होता है और इसकी वजह से वहां के पानी में मरकरी की मात्रा विश्व स्वास्थ्य संगठन की तय मात्रा से पांच सौ गुणा ज़्यादा है.
ये टेस्ट सरकारी एजेंसी वॉटर रिसर्च इंस्टिट्यूट ने किया. घाना में सोने के अवैध खनन को गैलेम्ज़ी कहते हैं जिसमें मरकरी का इस्तेमाल कर पानी से सोना निकाला जाता है.
मरकरी काफ़ी ज़हरीला होता है और इससे किडनी, फेफड़ो और नर्वस सिस्टम डैमेज हो सकते हैं.
पीने के पानी के साथ साथ इसका इकोसिस्टम पर भी बुरा असर पड़ता है लेकिन अवैध खनन कर रहे लोग कहते हैं कि उनके पास आमदनी का कोई ज़रिया नहीं है.
देखिए घाना से बीबीसी संवाददाता थॉमस नाडी की रिपोर्ट.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)