आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
रोटी या चावल, वज़न कम करने के लिए क्या असरदार? फ़िट ज़िंदगी
आज के समय में वज़न घटाने को लेकर इतनी सारी जानकारी उपलब्ध है कि समझना मुश्किल हो जाता है कि क्या सही है और क्या ग़लत.
कोई कहता है रोटी-चावल छोड़ दो, कोई कहता है कार्ब्स मत खाओ, तो कोई कहता है कि फ़ैट लॉस के लिए भूखा रहना ज़रूरी है. लेकिन क्या वज़न कम करने के लिए सच में इतनी पाबंदियां ज़रूरी हैं?
क्या हम अपना पसंदीदा खाते हुए भी फ़ैट लॉस कर सकते हैं? और अगर हम डाइट और एक्सरसाइज़ कर रहे हैं, और नतीजे नहीं मिल रहे, तो ग़लती कहां हो रही है?
इन्हीं सब सवालों के जवाब जानने के लिए बीबीसी हिन्दी के एडिटर संपादक नितिन श्रीवास्तव ने बातचीत की डॉक्टर शिखा शर्मा से.
वीडियो एडिटिंगः सदफ़ ख़ान
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित