आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने जीते 29 पदक, बेहतरीन प्रदर्शन की वजह क्या है
पेरिस पैरालंपिक का समापन रविवार को हो गया और इसके साथ ही भारत ने इस बार के पैरालंपिक में अपना अब तक का बेस्ट परफॉर्म किया.
भारतीय एथलीट्स ने कुल 29 मेडल जीते और प्वाइंट्स टेबल में भारत 18वें स्थान पर रहा. भारत ने 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किए. इस परफॉर्मेंस को बहुत अच्छा कहा जा सकता है. खासतौर पर ये देखते हुए कि पैरालंपिक से पहले समाप्त बहुत पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था और एक सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज़ के साथ भारत कुल छह पदक ही जीत सका था.
ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि भारत पैरालंपिक में ओलंपिक के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कैसे कर लेता है?
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित