आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
ओलंपिक हॉकी क्वार्टरफ़ाइनल: एक खिलाड़ी कम था, मगर दस में भी दम था
पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली है.
पेरिस ओलंपिक में हॉकी के क्वार्टरफ़ाइनल में भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफ़ाइनल में अपनी जगह तय कर ली है.
भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक के सेमीफ़ाइनल में जगह बनाई है.
रविवार को खेला गया क्वार्टरफ़ाइनल मुक़ाबला बेहद रोमांचक रहा. खेल के आधे समय तक मैच में दोनों तरफ से एक-एक गोल किया जा चुका था.
लेकिन मैच ख़त्म होने तक दोनों टीमों ने 1-1 गोल की बराबरी की जिसके कारण मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से निकला.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)