आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
फ़लस्तीनी नेतृत्व का भविष्य क्या होगा - दुनिया जहान
साल 2023 इसराइली कब्जे वाले पश्चिमी तट के फ़लस्तीनियों के लिए अब तक का सबसे हिंसक साल साबित हुआ है. जुलाई में इसराइली सेना ने सैन्य कार्रवाई की, जो कि पिछले कई दशकों की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई मानी जा रही है.
फ़लस्तीन में इन दिनों इसराइल के साथ-साथ फ़लस्तीनी प्रशासन के ख़िलाफ़ भी लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है और लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. ओस्लो शांति समझौते के तहत तीस साल पहले फ़लस्तीनी प्राधिकरण यानी पीए का गठन किया गया था. अब प्रदर्शनकारी पीए के नेता महमूद अब्बास के ख़िलाफ़ नारे लगा रहे हैं और फिलहाल अब्बास फ़लस्तीनी जनता के बीच अलोकप्रिय होते जा रहे हैं.अगर महमूद अब्बास पद से हटते हैं तो उनकी जगह कौन ले सकता है? इस सप्ताह दुनिया जहान में हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि फ़लस्तीनी नेतृत्व का भविष्य क्या है?
प्रेज़ेंटर: सारिका सिंह
प्रोड्यूसर: अनीश अहलूवालिया
ऑडियो मिक्सिंग: तिलक राज
मोशन ग्राफ़िक-एडिटिंग: परवाज़ लोन
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)