आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
हिज़्बुल्लाह और इसराइल ने एक-दूसरे पर किए हमले
इसराइल और हिज़्बुल्लाह के बीच संघर्ष और तेज़ हो गया है. दोनों पक्षों ने सीमा पार एक दूसरे पर बड़े हमले किए.
इसराइली सेना (आईडीएफ़) के मुताबिक़ लेबनान में मौजूद हिज़्बुल्लाह समूह ने इसराइल पर 150 मिसाइलें दाग़ी हैं.
आईडीएफ़ ने कहा है कि यह हमला हाल ही में हिज़्बुल्लाह पर किए गए हमलों का बदला है.
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक़ हिज़्बुल्लाह के पिछले मिसाइल हमलों की तुलना में इस बार का हमला इसराइल के काफ़ी भीतर तक हुआ.
इस हमले से इसराइल में काफ़ी घरों को नुकसान पहुंचा है और कुछ लोग घायल हुए हैं.
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि देश की सुरक्षा को देखते हुए जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह इसराइल करेगा.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित