आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
सऊदी अरब में हज करने गए लोगों की मौत, किस हाल में हैं हाजी
गर्मी के कहर से इस बार हर कोई बेहाल है.
इसका असर रोजमर्रा के काम कर रहे लोगों पर ही नहीं बल्की सऊदी अरब में हज का फ़र्ज़ अदा करने गए हाजियों पर भी देखने को मिल रहा है.
सऊदी अरब में भारी गर्मी और सुविधाओं की कमी की वजह से सैकड़ों हाजियों की मौत ने दुनिया को हैरान परेशान कर दिया है.
न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने जहां कम से कम 562 लोगों की मौत का दावा किया है वहीं एएफ़पी के मुताबिक मरने वालों का ये आंकड़ा लगभग एक हज़ार है.
भारत की बात करें तो न्यूज़ एजेंसी एएफपी को एक रायनियक ने बताया कि इस साल हज के दौरान भारत के 68 नागरिकों के मौत हो चुकी है. वहीं पाकिस्तान के भी कम से कम 35 नागरिकों की मौत इस बार हज के दौरान हो चुकी है.
वीडियोः नवीन नेगी और दीपक जसरोटिया
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)