आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
सपा सांसद ने राज्यसभा में उठाया एमएसपी का मुद्दा, सभापति धनकड़ बोले-'नहीं पता खेती की क, ख'
राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने फसलों पर दी जाने वाली एमएसपी पर सवाल पूछे थे.
राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने फसलों पर दी जाने वाली MSP पर सवाल पूछे थे. सवाल का जवाब देने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सदन में खड़े हुए थे. लेकिन इससे पहले ही सभापति जगदीप धनखड़ ने बीच में ही टोक दिया.
धनखड़ बोले, "मंत्रीजी राम, शिव से सवाल पूछ रहे हैं." इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने ये गिनवाना शुरू कर दिया कि किस फसल पर सरकार ने एमएसपी के रेट को बढ़ाया. सदन में इसी दौरान हंगामा होने लगा.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)