आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
वर्ल्ड कप फ़ाइनल: भारत के पास कई पुराने बदले लेने का मौका है
ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड कप फाइनल खेलना कोई नई बात नहीं है. लेकिन भारत के लिए ये सुनहरा मौका है. 1983, 2011 और अब 2023...ना जाने ये अवसर फिर कब मिलेगा.
जानकारों का कहना है कि भारतीय टीम के लिए ये वर्ल्ड कप जीतने का सबसे अच्छा मौका है, क्योंकि इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने पीक पर हैं, और अगले विश्व कप में वो शायद नज़र नहीं आएंगे.
रोहित शर्मा के लिए कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी जैसे नामों के साथ नाम जोड़कर इतिहास लिखने का मौका है. लेकिन जो क्रिकेट को जानते-समझते हैं, उन्हें इस बात का इल्म है कि कंगारू टीम को क्रिकेट की दुनिया की सबसे ख़तरनाक टीम क्यों कहा जाता है...
वीडियो: नितिन श्रीवास्तव और सेराज अली
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)