आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
गुलियाना फ़रफ़ाला: जर्मन 'प्लेब्वॉय' के कवरपेज पर पहली बार एक ट्रांसजेंडर मॉडल
'प्लेब्वॉय' मैगज़ीन के जर्मन एडिशन के कवर पेज पर पहली बार एक ट्रांसजेंडर मॉडल को जगह दी गई है.
21 साल की गुलियाना फ़रफ़ाला मैगज़ीन के कवरपेज पर टॉपलेस दिखेंगी. एक रियलिटी टीवी शो से गुलियाना काफी शोहरत पहले ही बटोर चुकी हैं.
मैगज़ीन की संपादक फ्लोरियन बोएटिन ने कहा कि अपने फ़ैसले करने की अधिकार की लड़ाई कितनी अहम है, गुलियाना इसका बेहतरीन उदाहरण हैं.
पिछले साल 'प्लेब्वॉय' मैगज़ीन के अमरीकी संस्करण में एक ट्रांसजेंडर मॉडल को जगह दी गई थी.
जर्मनी की ही रहनेवाली गुलियाना ने कहा, "बचपन से मुझे लगता था कि मैं ग़लत जिस्म में हूं."
16 साल की उम्र में गुलियाना ने अपना सेक्स बदलने के लिए सर्जरी कराई.
इंस्टाग्राम पर गुलियाना ने 'प्लेब्वॉय' मैगज़ीन के कवरपेज पर आने के बारे में कहा कि उन्हें इसका बहुत गर्व है.
मैगज़ीन का ताज़ा संस्करण गुरुवार से न्यूज़ स्टैंड पर मिलने लगेगा.
पिछले साल गुलियाना ने जर्मनी की लोकप्रिय टेलीविज़न सिरीज़ 'नेक्स्ट टॉप मॉडल' में भी हिस्सा लिया था.
गुलियाना को उम्मीद है कि उनके अनुभव से दूसरे ट्रांसजेंडर और ट्रांससेक्शुअल लोगों को प्रेरणा मिलेगी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)