आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
तस्वीरें: कानपुर के पास हुआ रेल हादसा
प्रकाशित
उत्तर प्रदेश के कानपुर के पास इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए. अधिकारियों के मुताबिक़ इस हादसे में 107 लोगों के मारे जाने की ख़बर है.
ये तस्वीरें हमें ट्रेन में सवार कृष्ण केशव और ने भेजी हैं.
उन्होंने बताया, "रात तीन बजे अचानक झटके से आंख खुली. सब हड़बड़ा गए."
कृष्ण केशव के मुताबिक उन्होंने कई शव और घायल देखे हैं.
रेलवे प्रवक्ता अनिल सक्सेना के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.
राहत और बचाव कर्मी घायलों को अस्पताल पहुँचाने में जुटे हैं.