आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
भारत में 68वें गणतंत्र दिवस का जश्न
प्रकाशित
भारत में 68वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है.
इस मौके पर अबु धाबी के शहज़ादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान बतौर मुख्य अतिथि दिल्ली पहुंचे हैं.
संयूक्त अरब अमीरात के सेना की 144 जवानों की टुकड़ी ने भी इस गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर मार्च किया. बताया जा रहा है कि यह पहली बार राजपथ पर परेड में किसी दूसरे देश की सेना हिस्सा ले रही है.
कुछ और मुख्य बातें
- सेना के हवलदार हंगपन दादा को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति ने दादा की पत्नी को यह सम्मान दिया.
- विंग कमांडर रमेश कुमार दूबे के नेतृत्व में परेड की शुरुआत हुई.
- पहली बार 100 एनएसजी कमांडो दस्ते ने गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया.
- चार एमआई-17 हेलिकॉप्टरों ने आकाश से पुष्प वर्षा की.
- भारत के एकमात्र कैवेलरी का अपने प्रतापी घोड़ों के साथ मार्च, इस बार परेड का सबसे बड़ा आकर्षण रहा.
- परेड में पहली बार देश में बनी तोप 'धनुष' भी दिखा दी.
- 25 राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार पाए बच्चे भी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बने.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)