आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
बाबरी मस्जिद की जगह पर राम मंदिर मौजूद है: आज़म खान
प्रकाशित
आज़म खान के अनुसार अयोध्या में राम मंदिर तो है ही. उनका कहना है, "बाबरी मस्जिद की शहादत के बाद, नरसिम्हा राव की क़ियादत में, तीन दिन तक जो चबूतरा बना वहां मंदिर की तामीर (निर्माण) हुई. मंदिर आज भी मौजूद है. पूजा पाठ भी जारी है. तो मंदिर तो है ही."
वो आगे कहते हैं, "बाबरी मस्जिद की जगह पर जो मंदिर बना था वो भी मौजूद है वहां पर. अब ये नहीं कहना चाहिए कि राम मंदिर बनना है. ये कहना चाहिए कि राम मंदिर की पक्की इमारत बननी चाहिए."