आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
'आधार के कारण नहीं मिल पा रहा राशन'
प्रकाशित
सोना मुर्मू के राशन डीलर ने उन्हें बताया है कि उनके अंगूठे का मिलान पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन से नहीं हो पा रहा है क्योंकि उनके आधार कार्ड का डेटा पीओएस मशीन के सर्वर में अपलोड नहीं है. इस कारण उन्हें चावल नहीं मिल सकता.
मशहूर अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज़ का कहना है कि जिनके पास मोबाइल फ़ोन नहीं हैं उन्हें वन टाइम पासवर्ड नहीं मिल पा रहा. कई लोगों के अंगूठे का मशीन से मिलान नहीं होने के कारण डीलर अनाज नहीं दे रहे.
वो सवाल करते हैं कि जिनको अनाज नहीं मिल पा रहा उनकी अनाज आख़िर जा कहां रहा है.