आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
बीजेपी नेता सोनाली फोगाट ने मंडी अधिकारी की चप्पलों से की पिटाई
हरियाणा भारतीय जनता पार्टी की नेता सोनाली फोगाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वो एक शख़्स की चप्पलों से पिटाई करती नज़र आ रही हैं.टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट ने पिछले साल राजनीति में क़दम रखा था और बीजेपी में शामिल हुईं थीं.
उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनावों में आदमपुर सीट से कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ा था. हालाँकि चुनावी अखाड़े में वह बिश्नोई से परास्त हो गईं थीं.वीडियो में पिट रहा शख़्स हिसार की एक अनाज मंडी में अधिकारी बताया जा रहा है.
सोनाली अनाज मंडी किसानों की कुछ समस्याओं को लेकर वहाँ पहुँची थी.
वीडियो में दिख रहा है कि उनकी अधिकारी से बहस हुई और फिर वो अधिकारी की पिटाई करने लगीं.
कर्मचारी को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि वो जो भी काम करने के लिए कह रही थीं, वो कर रहे थे.
सोनाली को भी यह कहते हुए सुना गया, "मेरे साथ बदतमीज़ी के साथ बात की है."
ख़ास बात ये है कि वहाँ एक पुलिसकर्मी भी खड़ा नज़र आ रहा है और वो भी सोनाली को रोकने की कोशिश नहीं करते हैं.
कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए मनोहर लाल खट्टर सरकार पर आरोप लगाए हैं.
उन्होंने सवाल पूछा कि क्या हरियाणा के कर्मचारी बीजेपी नेताओं से अपमानित होने और थप्पड़-चप्पल खाने के लिए हैं?सोनाली फोगाट विधानसभा चुनावों के दौरान भी सुर्ख़ियों में रहीं थी. उनके चुनावी प्रचार के दौरान भी कई बयानों पर विवाद हुआ था.
- कोरोना वायरस के क्या हैं लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव
- कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना क्यों ज़रूरी है?
- अंडे, चिकन खाने से फैलेगा कोरोना वायरस?
- कोरोना वायरस: संक्रमण के बाद बचने की कितनी संभावना है
- कोरोना वायरस: क्या करेंसी नोट और सिक्कों से भी फैल सकता है?
- ‘फ़्लू’ जो कोरोना वायरस से भी ज़्यादा जानलेवा था
- क्या लहसुन खाने से ख़त्म हो जाता है कोरोना वायरस?
- कोरोना वायरस: क्या गर्भ में ही मां से बच्चे को हो सकता है?
- कोरोना काल में कैसे बनाए रखें अपनी रोमांटिक लाइफ़
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)