आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
ईरान में बढ़ती ऑनर किलिंग
मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि ईरान में ऑनर किलिंग यानी तथाकथित इज़्ज़त के नाम पर हत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं.
ऑनर किलिंग का मतलब ये है कि अपने ही परिवार में किसी व्यक्ति की हत्या इसलिए कर दी जाती है, क्योंकि परिवार को लगता है कि उस व्यक्ति की वजह से उन्हें शर्मसार होना पड़ा है.
इस साल फरवरी में मोना हैदरी की बर्बर हत्या की वजह से ईरान में ऑनर किलिंग का मुद्दा दोबारा सुर्ख़ियों में आया. सारा मोनेटा इस बारे में और जानकारी दे रही हैं. उनकी इस रिपोर्ट का कुछ ब्यौरा आपको विचलित कर सकता है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)