आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
सिंगर बेयोंसे 'डबल' ख़ुश क्यों हैं?
अमरीकी गायिका बेयोंसे जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली हैं.
पति जे जेड और बेयोंसे ने ये जानकारी दी है. इंस्टाग्राम पर ये खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैं दोगुनी खुशी से नवाज़ी गई हूं.'
"हम खुशकिस्मत हैं कि अब हमारे परिवार में दो सदस्य और आ रहे हैं. आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया."
हालांकि इंस्टाग्राम के इस पोस्ट में बच्चों के पैदा होने के समय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.
इस पोस्ट में बेयोंसे का पेट बढ़ा हुआ दिख रहा है.
मदरहुड का जश्न मना रहीं बेयोंसे
मां बनने से पहले बेयोंसे ने फ़ोटो शूट करवाया है और उनमें से कुछ फ़ोटोज़ उन्होंने अपनी साइट पर शेयर भी की हैं.
दोनों को पांच साल की एक बेटी भी है. उसका नाम ब्लू आइवी है.
2017 के ग्रैमी अवॉर्ड के लिए बेयोंसे का नाम चुना गया है. इस तरह वे ग्रैमी अव़र्ड के लिए अब तक कि सबसे ज्यादा बार नामांकित की जाने वाली महिला बन गई हैं.
35 साल की स्टार बियोंसे दक्षिणी कैलीफोर्निया में अप्रैल में संगीत महोत्सव में अपनी आवाज का जादू चलाने वाली हैं.
2011 में जब बेयोंसे पहली बार मां बनने वाली थीं तो एमटीवी अवॉर्ड के समय अपने चाहने वालों को खुद के गर्भवती होने के बारे में बताया था.
मौके पर 'लव ऑन टॉप' गीत शुरू करते हुए भावुक अंदाज में कहा था, "मैं चाहती हूं कि मेरे भीतर पनप रहे प्यार को आप भी महसूस करें."
जे जेड ने ट्रैक ग्लोरी गीत में बताया था कि बेटी ब्लू आइवी के पहले बेयोंसे को गर्भपात जैसी पीड़ा से गुजरना पड़ा था.