आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
कार के बोनट पर अंडा हुआ फ़्राई
ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में इतनी ज़्यादा गर्मी पड़ रही है कि एक पुलिस अधिकारी ने अपनी गाड़ी की बोनट पर अंडा फ़्राई कर लिया.
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य की पुलिस ने अपने फ़ेसबुक पन्ने पर वीडियो डाला है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार ये घटना ऑस्ट्रेलिया के सिंप्सन डेज़र्ट इलाक़े की है जहाँ काफ़ी गर्मी पड़ती है.
वहाँ के बर्ड्सविल शहर में आम तौर पर तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जाता है, मगर पिछले रविवार को ये 47 डिग्री से भी ऊपर चला गया.
कई जगह लगी आग
तेज़ गर्मी के कारण ऑस्ट्रेलिया के कई इलाक़ों में जंगलों में आग लगने की घटनाएँ हो रही हैं.
क्वींसलैंड के पड़ोसी राज्य न्यू साउथ वेल्स में भी दमकल विभाग का कहना है कि 80 से ज़्यादा जगहों पर आग लगी है.
अधिकारियों ने इस स्थिति को अभूतपूर्व और बेहद गंभीर बताया है मगर साथ ही कहा है कि ये बड़ी बात है कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है.