आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
यूएईः 'अवैध सेक्स' करनेवाला जोड़ा रिहा
संयुक्त अरब अमीरात में बिना शादी किए 'अवैध सेक्स' के मामले में हिरासत में लिए गए जोड़े को रिहा कर दिया गया है.
उनके ख़िलाफ़ लगाए गए सभी आरोप निरस्त कर दिए गए हैं.
यूक्रेन की इरीना नोहाई और उनके दक्षिण अफ्रीकी मंगेतर एमलिन कलवरवेल को अबू धाबी की पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया था. इसके पहले डॉक्टरों ने पाया था कि नोहाई गर्भवती हैं.
'शादी से पहले सेक्स अवैध'
खाड़ी के इस देश में शादी से पहले सेक्स अवैध है. कलवरवेल की मां लिंडा ने इस जोड़े की रिहाई की अपील करते हुए कहा था कि 'उनकी ग़लती सिर्फ़ इतनी है कि वे प्यार कर बैठे.'
पेट में दर्द होने पर इरीना नोहाई अस्पताल गई थीं. उनके गर्भवती होने पर स्थानीय डॉक्टर ने इसकी जानकारी सरकार के अधिकारियों के दे दी.
शादी का सर्टिफ़िकेट अधिकारियों को नहीं दिखा पाने के बाद उन्हें अस्पताल में ही गिरफ़्तार कर लिया गया था. दक्षिण अफ़्रीका के विदेश मंत्रालय ने कह दिया था कि वह इस जोड़े की कोई मदद नहीं कर सकता.