आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
उत्तर कोरिया संकट: कोरियाई आसमान में उड़े अमरीकी बम-वर्षक विमान
अमरीका ने कोरियाई प्रायद्वीप पर दक्षिण कोरिया के लड़ाकू जहाजों के साथ बम गिराने का अभ्यास किया है.
इस सैन्य अभ्यास में दो अमरीकी बम-वर्षक विमान शामिल थे.
दक्षिण कोरियाई न्यूज़ एजेंसी योनहैप के मुताबिक़, अमरीका ने यूएस चार एफ़-35बी स्टेल्थ जेट और दो बी-1बी रणनीतिक बमवर्षकों के साथ अभ्यास किया है.
इस अभ्यास में दक्षिण कोरिया के एफ़-15के फ़ाइटर जेट विमान भी शामिल थे जो अभ्यास के बाद जापान और गुआम में स्थित एयरबेस पर पहुंच गए.
दोनों देशों की ओर से ये क़दम 15 सितंबर को उत्तर कोरिया की ओर से जापान के ऊपर मिसाइल छोड़ने के बाद उठाया गया है.
इसके साथ ही उत्तर कोरिया बीती 3 सितंबर को अब तक का अपना 6वां परमाणु परिक्षण कर चुका है.
इसी बीच दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ कड़ी सज़ा की मांग की है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)