आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
अमरीका: अमेज़ॉन की डिलीवरी में निकला गांजा
अमरीका के फ्लोरिडा में रहने वाले एक दंपति उस वक्त हैरत में पड़ गए जब उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल अमेज़ॉन की डिलीवरी में 30 किलो गांजा मिला.
ऑरलैंडो के रहने वाले इस जोड़े ने नाम ना ज़ाहिर करने की शर्त पर स्थानीय मीडिया को इसकी जानकारी दी.
उन्होंने स्टोरेज के काम आने वाले प्लास्टिक के डब्बों का ऑर्डर दिया था लेकिन उन्हें जो पैकेट उन्हें मिला, वो उम्मीद से ज़्यादा भारी था.
दंपति ने बताया कि इस ग़लत डिलीवरी के मुआवज़े के तौर पर अमेज़ॉन ने उन्हें 150 डॉलर की पेशकश की है. कंपनी ने ये ऑफ़र ईमेल पर दिया है.
फ्लोरिडा की पुलिस ने एक लोकल न्यूज़ आउटलेट को बताया कि उन्होंने गांजा ज़ब्त कर लिया है और घटना की जांच चल रही है.
हालांकि इस मामले में पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तारी नहीं किया है.
अमेज़ॉन ने बीबीसी से कहा कि उनके कस्टमर सर्विस विभाग ने ग्राहक से संपर्क किया है और वो इस मामले पर जांच एजेंसियों के साथ मिल कर काम करेंगे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)