आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
जब सिआरा पहुंची मेट गाला में
मॉस्को के विजय दिवस की परेड मे भाग लेती हुईं रूस की महिला सैनिक. रूस में इसे द्वितीय विश्व युद्ध में नाज़ी जर्मनी पर जीत की सालगिरह के रूप में मनाया जाता है.
ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स अपने नवजात बच्चे, आर्ची हैरिसन माउंटबेटन-विंडसर के साथ पहली बार दुनिया के सामने मुख़ातिब हुए.
अमरीकी गायिका सिआरा कुछ इस अंदाज में मेट गाला, 2019 में पहुंचीं. न्यूयॉर्क में मेट्रोपोलेटिन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट्स के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए हर साल समारोह आयोजित होता है.
भारत में आम चुनाव अपने अंतिम दौर में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक रैली में भारतीय जनता पार्टी के समर्थक.
इटली के 58 वें वेनिस बिअनाले अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के उद्घाटन में एक प्रेस प्रिव्यू के दौरान अमरीकी कलाकार मार्टिन प्यूरी की लिबर्टी प्रदर्शनी में एक कलाकृति को निहारती दर्शक.
ब्रिटेन के प्रतिष्ठित लोकोमोटिव यात्रा के दौरान एडिनबर्ग से इनवर्नेस को जा रही, फ्लाइंग स्कॉट्समैन स्टीम ट्रेन फ़ोर्थ ब्रिज को पार करती हुई.
ग्वाटेमाला सिटी में मार्च फॉर डिग्निटी के दौरान नारे लगाती एक महिला. प्रदर्शनकारी भ्रष्टाचार और उत्पीड़न को खत्म करने की मांग कर रहे हैं.
43 साल की उम्र में अप्रैल में मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट में जीत हासिल करने वाले गोल्फर टाइगर वुड्स को व्हाइट हाउस के एक समारोह में डोनाल्ड ट्रंप ने अमरीका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ़ फ्ऱीडम से सम्मानित किया.
टोटेनहम की ओर से लुकास मौरा ने अजाक्स के ख़िलाफ़ 96वें मिनट में एक आश्चर्यजनक गोल दाग कर सबको चकित कर दिया. अब अगला मुकाबला ऑल इंग्लिश चैंपियन लीग के फ़ाइनल में लीवरपूल के ख़िलाफ़ होगा.
मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट में मौजूदा विश्व की तीसरे नंबर की खिलाड़ी रोमानिया की सिमोना हालेप ने ब्रिटिश के नंबर एक के जोहाना कोंटा को हराया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)