आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
इंडोनेशिया में भूकंप, 20 लोगों की मौत
प्रकाशित
इंडोनेशिया में आए भूकंप में 20 लोगों की मौत हुई है और 100 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं. यहां कई बार प्राकृतिक आपदाएं आ चुकी हैं.
इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप में गुरुवार सुबह एक शक्तिशाली भूकंप आया है जिसके कारण कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं.
रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी गई है. भूकंप के कारण एक अस्पताल और एक विश्वविद्यालय समेत कई इमारतें तबाह हो गई हैं.
अस्पताल में भर्ती मरीज़ों को बाहर मैदान में तंबू लगा कर रखा जा रहा है. भूकंप के बाद और कई झटके भी महसूस किए गए हैं. इंडोनीशिया में कई बार प्राकृतिक आपदाएं आ चुकी हैं.