आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
कोरोना वायरस हो सकता है तुम्हारा काम आसान कर दे, सब्र करो - वुसत का ब्लॉग
- Author, वुसतुल्लाह खान
- पदनाम, पाकिस्तान से बीबीसी हिंदी के लिए
- प्रकाशित
ऐसे समय जब जीवन महंगा और मौत सस्ती ही होती जा रही है , उस समय में ख़ुद को या तुम्हें न कोई नसीहत देना चाहता हूँ, ना आदेश, ना भाषण, ना विनती, ना सलाह.
मैं ना तो तुम्हें भय की गुफा में देखना चाहता हूँ, ना किसी अच्छी ख़बर के ख़्याली तालाब में डुबकी लगवाना चाहता हूँ.
तुम इबादत में झुकना चाहते हो, भले झुको. प्रार्थना में रहना चाहते हो, रहो. सीने पर क्रॉस बनाना चाहते हो तो बना लो. किसी मनपसंद देवी-देवता, ख़ुदा, अल्लाह या किसी बेनाम ऊपर वाले को याद करना चाहते हो तो करो. मगर नहा-धोकर और पाक-साफ़ हो कर.
कहीं तुम्हारे उठे हुए, बंधे हुए, फैले हुए हाथ को वायरस न लग जाए. कहीं यह गंदा हाथ फांसी का फंदा न बन जाए. बस थोड़े ही दिनों की तो बात है. तुम अपने बच्चे कि लिए घोड़ा बनना चाहते हो तो बनो. मगर शश्श्श्शश्श.... आज नहीं.
मत पकड़ो हाथ अपने महबूब का. ठहर जाओ. हवाई बोसा (फ़्लाइंग किस) आख़िर कब काम आएगा? इशारों की ज़बान किस वक़्त के लिए इजाद हुई थी? यही तो समय है अपने प्यारों को आंखों से गले लगाने का.
ख़ाली वक़्त का फ़ायदा उठाओ, नयनों से चिट्ठी भेजना सीख लो. अपने होंठों को रोमांचक इज़हार के पास गिरवी रख दो- बस कुछ समय के लिए.
हां, इस समय तुममें से किसी का किसी को यक़ीनन क़त्ल करने का जी चाह रहा होगा. अच्छा, तो अपहरण करना चाहते हो? चोरी की योजना बना रहे हो? डाका डालने का मन है? धोखा देने की ताक में हो? किसी को नीचा दिखाने की सोच रहे हो या किसी कमजोर की ज़मीन पर कब्ज़ा करना चाहते हो?
हिंदू-मुस्लिम, शिया-सुन्नी विवाद को हवा देने के लिए फिर से बेकरार हो? बस कुछ दिन रुक जाओ. बस कुछ दिन ठहर जाओ. मेरी भले न मानो, समय की ही मान लो, इससे पहले कि वो ख़ुद को तुमसे मनवा ले.
जहां इतने दिन ठहर गए, वहां कुछ दिन और. मगर कुछ दिन ही क्यों? हो सकता है तुम जो भी करना चाहते हो, वो कोरोना तुम्हारे लिए कर दे. बढ़ा तब भी, घटा तब भी. रहा तब भी, ना रहा तब भी. बस कुछ दिन और.
- कोरोना वायरस के क्या हैं लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव
- कोरोना वायरस क्या गर्मी से मर जाता है?
- कोरोना ठीक होने के बाद दोबारा हो सकता है?
- कोरोना वायरस का आपकी सेक्स लाइफ़ पर क्या असर पड़ेगा?
- कोरोना वायरस: पांच बीमारियां जिनके प्रकोप ने बदल दिया इतिहास
- इटली का वो अस्पताल जो 'कोरोना अस्पताल' बन गया है
- कोरोना वायरस का संकट कब और कैसे ख़त्म होगा?
- कोरोना वायरस से कैसे जूझ रहा है पाकिस्तान
- कोरोना वायरस: इटली के बाद इस यूरोपीय देश पर छाया संकट
- कोरोना वायरस की चपेट में एक ऐसा देश जो त्रासदी को छिपा रहा है
- कोरोना से निवेशकों में दहशत, 10 लाख करोड़ गंवाए
- कोरोना वायरस: मास्क पहनना चाहिए या नहीं?
- सबसे व्यस्त रेल नटवर्क को बंद करने से कितना असर होगा?
- कोरोना वायरस: इन मुल्कों से सीख सकते हैं भारत और बाक़ी देश
- कोरोना वायरस केवल मुसीबत लेकर नहीं आया है...
- 'कोरोना वायरस की भारत में सुनामी आने वाली है'
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)