लंदन में एक शख़्स ने किया तलवार से लोगों पर हमला, एक की मौत और चार घायल
पुलिस का कहना है घायल लोगों में 14 साल का एक लड़का भी शामिल था, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई है.
सारांश
- भारतीय क्रिकेट चयनकर्ताओं ने टी20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा कर दी है. टीम में ऋषभ पंत वापसी कर रहे हैं लेकिन शुभमन गिल को पहले 15 खिलाड़ियों में जगह नहीं मिल पाई है.
- दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी.
- लंदन में धारदार हथियार से हमला करने वाले शख़्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार.
- जेडीएस ने प्रज्वल रेवन्ना को कथित यौन उत्पीड़न वीडियो मामले में पार्टी से निलंबित किया.
- प्रज्वल प्रसन्ना को लेकर ओवैसी ने कहा- हज़ारों महिलाओं की ज़िंदगी बर्बाद करने वाले के लिए नरेंद्र मोदी ने प्रचार किया.
- उत्तराखंड सरकार ने पतंजलि के 14 उत्पादों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं.
- ब्रिटेनः स्कॉटलैंड सरकार के प्रमुख हमज़ा यूसुफ़ ने दिया इस्तीफ़ा
- बसपा ने यूपी से तीन और उम्मीदवारों की घोषणा की, नन्हे सिंह चौहान को अमेठी से मैदान में उतारा.
- छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित नारायणपुर ज़िले में पुलिस ने मुठभेड़ में चार माओवादियों के मारे जाने का दावा किया है.
