आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.

मुझे मुख्य वेबसाइट पर ले जाएं

उत्तर प्रदेश में भाजपा की महाविजय

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी दो तिहाई बहुमत की ओर. लेकिन पंजाब में कांग्रेस ने अकाली दल और आप को काफ़ी पीछे छोड़ा.

लाइव कवरेज

  1. पीएम मोदी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को दी जीत की बधाई

  2. FB LIVE: चुनावी नतीजों पर वरिष्ठ पत्रकार राधिका रामाशेषन और स्मिता गुप्ता से बातचीत

  3. चुनाव रद्द कराने की मांग की

    मायावती ने निर्वाचन आयोग से चुनाव रद्द कराने की मांग की. उन्होंने बैलेट से वोट कराने की मांग की. 

  4. मायावती का बीजेपी पर हमला

    यह जीत किसी के गले के उतरने वाली नहीं है. इन परिणामों से साफ है ईवीएम में गड़बड़ी की गई है. पार्टी द्वारा प्राप्त सूचनाओं के मुताबिक मुस्लिम बहुल इलाकों में ज़्यादातर वोट बीजेपी को ही मिले. इससे इस बात को बल मिलता है कि वोटिंग मशीनों को मैनेज किया गया है.

  5. मायावती का बड़ा आरोप

    मायावती ने अपनी हार के लिेए ईवीएम मशीन में गड़बड़ी को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि मशीन में गड़बड़ी की गई इसलिए बीजेपी जीती. 

  6. चुनावी होली में केसरिया-गेरुआ रंग की धूम :)

  7. बीजेपी की जीत पर क्या बोले वरिष्ठ नेता शाहनवाज़ हुसैन

  8. केजरीवाल ने हार क़बूल की

    पंजाब में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने हार स्वीकार की.

  9. यूपी में बीजेपी तीन सौ के पार

    भाजपा- 6 (जीते), 295 (आगे)

    सपा- 54 (आगे)

    बसपा- 17 (आगे)

    कांग्रेस- 1 (जीते), 8 (आगे)

  10. यूपी विधानसभा चुनाव में हार के बाद मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस

  11. जीत के बाद मीडिया से मुख़ातिब कैप्टन अमरिंदर

    पंजाब में ज़बरदस्त जीत के बाद कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मीडिया से बात की