फ़डनवीस ने जल्दी ही स्थिर सरकार बनने की उम्मीद जताई
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फ़डनवीस ने एक प्रेस बयान जारी कर राष्ट्रपति शासन लागू होने को दुर्भाग्यजनक बताया मगर उम्मीद जताई कि महाराष्ट्र में जल्दी ही एक स्थिर सरकार बनेगी.
आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इशारे पर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू.
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फ़डनवीस ने एक प्रेस बयान जारी कर राष्ट्रपति शासन लागू होने को दुर्भाग्यजनक बताया मगर उम्मीद जताई कि महाराष्ट्र में जल्दी ही एक स्थिर सरकार बनेगी.
नारायण राणे ने कहा - मुझे लगता है एनसीपी-कांग्रेस मिलकर शिव सेना को बेवकूफ़ बना रहे हैं.
बीजेपी नेता नारायण राणे ने पत्रकारों से कहा - बीजेपी सरकार बनाने का प्रयास कर रही है. देवेंद्र फ़डनवीस इस दिशा में पूरी कोशिश कर रहे हैं. शिवसेना ने गठबंधन धर्म नहीं निभाया.
उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा - गवर्नर ने बीजेपी को न्यौता दिया था, मगर उन्होंने सरकार बनाने से इनकार कर दिया. अगले दिन हमें न्यौता मिला, हमने 48 घंटे का समय मांगा था, पर हमें केवल 24 घंटे का समय दिया गया.
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर कहा है कि बीजेपी-शिव सेना कई सालों तक साथ थे मगर अब शिव सेना को कांग्रेस और एनसीपी के साथ जाना पड़ेगा. हम दोनों पार्टियों के साथ और बातचीत करेंगे.
एनसीपी के मुखिया शरद पवार ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि हमें सरकार बनाने की जल्दी नहीं हैं, हम कांग्रेस के साथ बातचीत करके शिव सेना को समर्थन देने का फ़ैसला करेंगे.
एनसीपी के नेता शरद पवार ने कहा कि कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर बात होने के बाद शिव सेना से भी बात होगी.
अहमद पटेल ने कहा कि शिव सेना ने सोमवार को ही समर्थन मांगा था. इससे पहले कांग्रेस और एनसीपी कुछ बातों को स्पष्ट कर लेना चाहती थी.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा है कि राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा जिस तरह से की गई है, वह लोकतंत्र और संविधान का मजाक़ उड़ाने की कोशिश है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इशारे पर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया है, जिसका उनकी पार्टी विरोध करती है.
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल नतीजे आने के बाद से पिछले 15 दिनों से हालात पर नज़र रखे हुए थे और कोई भी विपक्षी दल सरकार बनाने की स्थिति में नहीं थी, इसलिए राष्ट्रपति शासन बेहतर विकल्प था.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी मंजूरी.
सरकार बनाने के लिए समय नहीं दिए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिव सेना. शिव सेना की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल वकील हैं.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल से शरद पवार से बैठक हो रही है.
सरकार बनाने के लिए अतिरिक्त समय नहीं मिलने के चलते शिव सेना ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य में राज्यपाल शासन लगाने की अनुशंसा कर दी है.
सरकारी ब्रॉडकॉस्टर दूरदर्शन ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की अनुशंसा की ख़बर स्रोतों के आधार पर दी है.
एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने बताया है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल की मुलाकात शाम पांच बजे शरद पवार से होगी.
महाराष्ट्र बीजेपी के नेता सुधीर मुनगंटीवार ने राज्य बीजेपी की कोर टीम की मीटिंग की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीजेपी कोर टीम में ये फ़ैसला लिया गया है कि उनकी पार्टी अभी 'वेट एंड वाच' करेगी.
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की ओर से अजीत पवार, छगन भुजबल और दूसरे नेताओं ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की.