शरद पवार के घर अजित पवार
एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के घर सिल्वर ओक में प्रवेश करते अजित पवार.
आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
मुंबई के ट्राइडेंट होटल में शिव सेना, एनसीपी और कांग्रेस विधायकों ने उद्धव ठाकरे को नेता चुना. 28 नवंबर को मुंबई के शिवाजी पार्क स्टेडियम में शपथ की तैयारी.
एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के घर सिल्वर ओक में प्रवेश करते अजित पवार.
कांग्रेस-एनसीपी-शिव सेना तीनों दल के नेता सरकार बनाने का दावा लेकर राजभवन पहुंचे.
अजित पवार एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार से मिलने उनके घर पहुंचे हैं.
तीनों दल के नेता चुने जाने के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी ने 30 साल पुरानी दोस्ती तोड़ी. उद्धव के मुताबिक 30 साल की दोस्ती के बाद भी बीजेपी ने उन पर भरोसा नहीं किया. लेकिन वे जिन लोगों का सामना करते रहे, उन लोगों ने उन पर भरोसा किया है. हालांकि उद्धव ठाकरे ने ये भी कहा है, 'बड़े भाई से मिलने दिल्ली जाऊंगा.'
शिव सेना नेता संजय राउत सेा जब पूछा गया है कि क्या उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी को आमंत्रित किया जाएगा तो उन्होंने कहा, 'हम लोग सबको आमंत्रित कर रहे हैं, हम अमित शाह जी को भी आमंत्रित करेंगे.'
उद्धव ठाकरे ने तीनों दल का नेता चुने जाने के बाद कहा, "मैं देवेंद्र फडणवीस के सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हूं. मुझे किसी चीज़ का डर नहीं है. झूठ हमारे हिंदुत्व का हिस्सा नहीं है.मैं ने सपने में भी नहीं सोचा था कि राज्य का नेतृत्व करूंगा. मैं सोनिया गांधी और अन्य नेताओं को धन्यवाद देता हूं."
उद्धव ठाकरे ने तीनों दल का नेता चुने जाने के बाद कहा कि ये सरकार नहीं, ये हमारा परिवार है.
एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने कहा है कि तीनों दल के गठबंधन के तीन प्रतिनिधि मंगलवार को राज्यपाल से मिलेंगे. एक दिसंबर को सरकार मुबंई के शिवाजी पार्क में शपथ ग्रहण लेगी.
तीनों दल के गठबंधन महा विकास अघाड़ी में सर्वसम्मति से नेता चुने गए हैं उद्धव ठाकरे.
बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर कहा- राजनीति में कब क्या होता है देखिए आगे.
तीनों दल शिव सेना, एनसीपी और कांग्रेस के विधायकों ने उद्धव ठाकरे को विधायक दल का नेता चुन लिया है.
उद्धव ठाकरे मुंबई के होटल ट्राइडेंट में अपनी पत्नी रश्मि ठाकरे के साथ विधायकों की बैठक में आए हैं.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि फडणवीस ने इस्तीफ़ा देकर सही किया. उनके पास बहुमत नहीं था. उन्हें बहुमत सिद्ध करने से पहले शपथ नहीं लेनी चाहिए.
सरकार का मुखिया चुनने के लिए शिव सेना, एनसीपी और कांग्रेस के विधायक ट्राइडेंट होटल पहुंच रहे हैं, जहाँ वो मिल कर नेता चुनेंगे.
मुंबई में कांग्रेस, शिव सेना और एनसीपी के विधायकों की थोड़ी देर में बैठक होगी, उद्धव ठाकरे चुने जाएंगे नेता.
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने कॉमन मिनिमम प्रोग्राम को अपनी सहमति दे दी है.