औवेसी 'एनकाउंटर' के ख़िलाफ़
हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असद्दुदीन औवेसी ने हैदराबाद की घटना पर कहा है कि वे इस तरह के एनकाउंटर के ख़िलाफ़ हैं, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी मामले को संज्ञान में लिया है.
आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
तेलंगाना पुलिस ने बताया हैदराबाद के बहुचर्चित रेप और मर्डर हत्याकांड के चारों अभियुक्त उसी जगह मारे गए जहाँ उस महिला की हत्या हुई थी.
हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असद्दुदीन औवेसी ने हैदराबाद की घटना पर कहा है कि वे इस तरह के एनकाउंटर के ख़िलाफ़ हैं, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी मामले को संज्ञान में लिया है.
चारों अभियुक्तों ने लकड़ी, पत्थर से हमला कर दिया. इन लोगों ने हमारे दो पुलिसकर्मियों के वीपेन भी छीन लिए. और फ़ायरिंग शुरू कर दी, हमारी चेतावनी के बाद भी वे थमे नहीं. जवाबी कार्रवाई में चारों की मौत हुई. हमारे दो पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं.
साइबराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने कहा कि मैं केवल इतना कह सकता हूं कि क़ानून ने अपना दायित्व निभाया.
साइबराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार- हमारे दस पुलिसकर्मी अभियुक्तों के साथ थे.
सायबराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार कहते हैं, "हम उन्हें अपराध की जगह लेकर आए थे. यहां पर अभियुक्तों ने पुलिस पर हमला कर दिया है, उन्होंने पुलिस से हथियार भी छीन लिए और पुलिस पर गोली चलाई."
पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने कहा, "घटना सुबह 5.45 से 6.15 के बीच हुई. सबसे पहले पुलिस पर हमला मोहम्मद आरिफ़ ने किया, इसके बाद दूसरे अभियुक्तों ने भी हमला किया."
हैदराबाद पुलिस डॉक्टर मर्डर केस अभियुक्तों के मारे जाने पर प्रेस कांफ्रेंस कर रही है.
गृह मंत्रालय ने 2012 के निर्भया गैंगरेप मामले के दोषी विनय शर्मा की दया याचिका को राष्ट्रपति के पास भेजा, दया याचिका खारिज करने की अनुशंसा.
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राजस्थान के सिरोही में कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा एक गंभीर मामला है. उन्होंने ये भी कहा कि पोक्सो एक्ट के तहत जिन पर बलात्कार के आरोप हों उन्हें दया याचिका दाख़िल करने का अधिकार नहीं होना चाहिए.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ हैदराबाद में हुए कथित पुलिस मुठभेड़ की जाँच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम करेगी
पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने हैदराबाद एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं
महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में कहा कि जो लोग आज उन्नाव का मामला उठा रहे हैं उन्होंने बंगाल के मालदा में हुई रेप की घटना का चुनाव में इस्तेमाल किया. स्मृति ईरानी ने कहा,
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में उन्नाव और तेलंगाना की रेप पीड़िताओं के मामले को उठाया. उन्होंने लोकसभा में कहा,
संसद के बाहर अधीर रंजन चौधरी ने कहा-
मानवाधिकार कार्यकर्ता कल्पना कन्नाबिरन ने फ़ेसबुक पर लिखा है - "चार लोगों को मार डाला गया. क्या यही न्याय है? क्या हम चाहते हैं कि अदालतें अपना काम बंद कर दें और इस तमाशे को देखें?"
बीजेपी की वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद मेनका गांधी ने तेलंगाना एनकाउंटर की निंदा की. उन्होंने कहा-