मंगोलपुरी से राखी बिड़ला की जीत
दिल्ली चुनाव में जीतने वाली आप पार्टी की नेता राखी बिड़ला ने विधानसभा में बीजेपी को कितनी बड़ी चुनौती बताया?
आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. BJP भी 2015 की तुलना में अच्छी स्थिति में लेकिन कांग्रेस शून्य पर ही.
दिल्ली चुनाव में जीतने वाली आप पार्टी की नेता राखी बिड़ला ने विधानसभा में बीजेपी को कितनी बड़ी चुनौती बताया?
'आप' के सोमनाथ भारती ने मालवीय नगर सीट पर 18,144 वोटों से विजयी रहे. वहीं, 'आप' नेता हाजी यूनुस मुस्तफाबाद सीट से 20,704 वोटों से जीते.
आम आदमी पार्टी की आतिशी ने कालकाजी विधानसभा सीट 11,393 वोटों से जीत ली है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 21,697 वोटों के अंतर से नई दिल्ली सीट पर जीत दर्ज की है.
निर्वाचन आयोग ने दिल्ली की 61 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए हैं. आम आदमी पार्टी ने 54 सीटें हासिल की हैं तो बीजेपी ने सात. नौ सीटों पर मतगणना का काम अभी भी चल रहा है. इनमें 8 पर आप आगे है तो 1 पर बीजेपी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने पर बधाई दी है.
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "दिल्ली की जनता ने विधानसभा चुनाव में अपना निर्णय दिया है. हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं. केजरीवाल और उनकी पार्टी का अभिनंदन करता हूं. उन्हें बधाई देता हूं. भाजपा एक रचनात्मक विपक्ष के रूप में जनता की समस्याओं को आवाज देती रहेगी, अपना काम करती रहेगी."
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों सीटों में से 40 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं. 'आप' ने घोषित नतीजों में 37 सीटें जीती हैं तो भारतीय जनता पार्टी के खाते में अब तक तीन सीटें गई हैं. बाक़ी 30 सीटों पर मतगणना का काम जारी है जिनमें 25 पर 'आप' को बढ़त है तो पांच सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए लिखा - "नफ़रत भरे भाषण देकर आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को इस नतीजे से सबक लेना चाहिए क्योंकि पुरस्कार उन्हीं को मिलता है जो वादे पूरे करते हैं."
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली चुनाव जीतने के लेिए अरविंद केजरीवार और उनकी पार्टी को बधाई दी है.
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल दिल्ली के हनुमान मंदिर में प्रार्थना के लिए पहुंचे.
दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर संदीप दीक्षित ने कहा, "शीला जी की जो विरासत थी, उसको पिछले 6-7 साल में कांग्रेस ने अपनी विरासत नहीं माना. हम अपने काम से शर्मशार होते रहे, तो फिर कोई दूसरा कैसे मानेगा. दिल्ली में जो हैंडलिंग थी, वो माशा अल्लाह रही."
आम आदमी पार्टी के इमरान हुसैन ने 36,172 वोटों के मार्जिन से बल्लीमारान की सीट जीत ली है. सौरभ भारद्वाज ने 16,809 वोटों के अंतर से ग्रेटर कैलाश और राज कुमारी ढिल्लन ने 20,131 वोटों के अंतर से हरि नगर सीट जीत ली है.
मनोज तिवारी ने कहा, "हम नफ़रत की राजनीति नहीं करते हैं. हम 'सबका साथ, सबका विकास' की राजनीति करते हैं. चुनाव के दौरान बहुत सारी बातें कही सुनी जाती हैं लेकिन हम ये नहीं चाहते कि सड़कों 60 दिनों के लिए जाम कर दी जाएं. हमने इसका कल भी विरोध किया था, हम आज भी इसका विरोध करते हैं."