आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
वडनगर में कैसे हैं स्वच्छता अभियान के हालात?
प्रकाशित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी राष्ट्रव्यापी परियोजना 'स्वच्छ भारत अभियान' की चमक उनके अपने गृहनगर तक आते आते फीकी सी महसूस होती है.
जब बीबीसी की टीम ने यहां के गांव का दौरा किया तो वहां की लड़कियां हमें अपने मोहल्ले के पास बने एक बड़े से खुले मैदान में ले गयीं और बतया की उन्हें रोज़ सुबह शौच के लिए यहीं आना पड़ता है.
गांव की महिलाओं ने बताया कि न ही उनके पास रहने के लिए घर हैं और न ही उनके यहां शौचालय बनवाने अभी तक कोई नहीं आया है.
वीडियो रिपोर्टः प्रियंका दुबे