आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
हर दिन समंदर में समा रहा भारत का ये हिस्सा
प्रकाशित
जलवायु परिवर्तन का ख़तरा अब भारत पर भी साफ नज़र आ जा रहा है. इसकी वजह से हो सकता है दुनिया के सबसे बड़े सुंदरबन नदी डेल्टा क्षेत्र का एक द्वीप इतिहास का हिस्सा बन जाए. हम बात कर रहे हैं घोरामारा द्वीप की जो दिन-ब-दिन समंदर में समाता जा रहा है और इसकी वजह है धरती के गर्म होने के कारण समुद्र का बढ़ता जलस्तर.
अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में घोरामारा पूरी तरह डूब जाएगा. देखिए बीबीसी संवाददाता देविना गुप्ता की ये ख़ास रिपोर्ट