आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
#WorldMentalHealthDay क्या अकेलापन महसूस करना एक मानसिक रोग है?
क्या आप कभी सबके बीच में बैठे हुए भी अकेलापन महसूस करते हैं?
पंजाब के मोरिंडा में रहने वालीं अमृता (बदला हुआ नाम) अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ रहती हैं.
अमृता के तीन बच्चे हैं जो उनका हरसंभव ध्यान रखने की कोशिश करते हैं.
लेकिन इसके बाद भी अमृता का जीवन अकेलेपन से भरा हुआ है.
ऐसा क्यों हैं? क्या ये एक आम बात है या ये किसी तरह की मानसिक बीमारी है.
वीडियो में देखिए और समझिए, अमृता की कहानी.
रिपोर्टर - इंदरजीत कौर
वीडियो - गुलशन कुमार
प्रॉड्यूसर - सुशीला सिंह
(भारत में मानसिक सेहत एक ऐसा विषय है जिस पर खुलकर बात नहीं होती. बीबीसी की कोशिश लोगों को मेंटल हेल्थ के बारे में जागरुक करने की है. इस विशेष श्रृंखला में हम आपको सिलसिलेवार तरीके से बताएंगें कि आपको कब मेंटल हेल्थ के बारे में सोचने की ज़रुरत है. कुछ ऐसे लोगों से मिलवाएंगे जो अकेलेपन और डिप्रेशन या फिर अन्य किसी मानसिक बीमारी का शिकार रहे हैं या जिन्होंने अपने घर में मौजूद मानसिक रोगियों की देखभाल करते हुए डिप्रेशन आदि का सामना किया है. औरये लोग कैसे इससे बाहर निकलकर दूसरों को मानसिक रोग से बाहर आने में मदद कर रहे हैं.)
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)