आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
आईएस की हार के बाद कैसी है आईएस लड़ाकों के परिवार और उनके हज़ारों बच्चों की ज़िंदगी
सालों लंबी लड़ाई के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय की कोशिशों से सीरिया में इस्लामिक स्टेट की हार हुई. इसके तमाम बड़े लीडर मारे जा चुके हैं.
आईएस एक अलग तरह का चरमपंथी समूह था. इसके लड़ाके अकेले यात्रा नहीं करते थे बल्कि पूरे परिवार को साथ लेकर जाते थे.
अब तय ये होना है कि सीरिया में अब तक बंधक आईएस के 70 हज़ार समर्थकों के साथ क्या करना है जिनमें 10 हज़ार बच्चे भी शामिल हैं.
हमारे मध्य पूर्व संवाददाता क्वेंटिन सोमरविल और कैमरामैन डैरेन कोनवे ने वहां के हालात की पड़ताल की. कवर स्टोरी में देखिए ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)