आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
ओबामागेट आखिर क्या है जिसे ट्रंप बार-बार दोहराते हैं?
अमरीका के इतिहास में यूं तो कई राजनीतिक कांड हुए हैं, लेकिन उनमें सबसे कुख्यात है वॉटरगेट स्कैंडल, जिसकी वजह से राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन को साल 1974 में इस्तीफ़ा देना पड़ा था.
ऐसा माना जाता है कि जासूसी और साज़िशों से भरपूर वॉटरगेट स्कैंडल ने अमरीका के पॉलिटिकल कल्चर (राजनीतिक संस्कृति) को हमेशा के लिए बदलकर रख दिया.
ये जुमला अमरीका में इस साल तब एक बार फिर सुर्ख़ियों में आया, जब मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉटरगेट की तर्ज़ पर ओबामागेट शब्द का इस्तेमाल किया. ट्रंप के निशाने पर थे पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, जिन पर उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. आइए जानते हैं और समझने की कोशिश करते हैं कि ओबामागेट आख़िर है क्या और नवंबर 2020 में होने वाले अगले राष्ट्रपति चुनाव पर इसका क्या असर पड़ सकता है.
प्रस्तुति: मोहनलाल शर्मा
प्रोड्यूसर: संदीप सोनी
एडिटिंग: काशिफ़ सिद्दीक़ी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)