आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
अनलॉक 4: छह महीने बाद फिर से खुला ताजमहल
प्रकाशित
अनलॉक 4 के तहत ताजमहल और आगरा क़िला छह महीने बाद 21 सितंबर से पर्यटकों के लिए दोबारा खुल गए. कोरोना वायरस के मद्देनज़र एक दिन में ताजमहल में केवल पांच हज़ार और आगरा क़िला में केवल ढाई हज़ार लोगों के जाने की इजाज़त है.
इसके अलावा टिकट काउंटर नहीं खोले गए हैं और इलेक्ट्रॉनिक टिकट दिए जा रहे हैं. मार्च में कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगा था और तभी से ये स्मारक सभी के लिए बंद थे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)