आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
पाकिस्तान का वो तख़्तापलट जिसके लीडर परवेज़ मुशर्रफ़ थे
प्रकाशित
21 साल पहले 12 अक्टूबर 1999 की शाम को पाकिस्तान में सेना ने तत्कालीन सरकार को सत्ता से हटाते हुए उस पर अपना कब्ज़ा कर लिया था. उस समय पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल परवेज़ मुशर्रफ थे.
तब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ थे. परवेज़ मुशर्रफ के नेतृत्व में हुए सेना के इस तख्तापलट ने बिना किसी का खून बहाए नवाज़ शरीफ़ की सरकार को सत्ता से हटा दिया था.
बीबीसी ने उस समय के कई जाने माने पत्रकारों से बात की और उनसे जाना कि उस शाम आखिर कैसे सबकुछ बदल गया था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)