आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
बंगाल चुनाव में ओवैसी के उतरने से ममता की मुश्किलें बढ़ेंगी?
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी के कुछ घंटों के औचक पश्चिम बंगाल दौरे ने राज्य में पहले से गरमाती सियासत में एक नया उफ़ान पैदा कर दिया है.
ओवैसी बेहद गुपचुप तरीक़े से रविवार को अचानक कोलकाता पहुँचे और सीधे हुगली ज़िले के श्रीरामपुर में मुसलमानों के पवित्र ज़ियारत स्थल फुरफुरा शरीफ़ गए. वहाँ ज़ियारत के बाद उन्होंने पीरज़ादा अब्बास सिद्दीक़ी के साथ बैठक की और अगले विधानसभा चुनावों में उनके साथ मैदान में उतरने का एलान किया.
राज्य में चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद ओवैसी का यह पश्चिम बंगाल का पहला दौरा था. ओवैसी के इस एलान ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है.
स्टोरीः प्रभाकर मणि तिवारी
आवाज़ः नवीन नेगी
वीडियो एडिटः दीपक जसरोटिया