आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
भारत-पाकिस्तान के बीच सऊदी अरब क्या कर रहा है?
सऊदी अरब के उप-विदेश मंत्री आदेल अल-ज़ुबैर ने स्वीकार किया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने की सऊदी अरब कोशिश कर रहा है.
अरब न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में ज़ुबैर ने कहा कि सऊदी अरब पूरे इलाक़े में शांति चाहता है और इसके लिए कई स्तरों पर कोशिश करता है. आदेल अल-ज़ुबैर ने कहा, ''हम इलाक़े में शांति और स्थिरता की लगातार कोशिश करते हैं. वो चाहे इसराइल और फ़लस्तीनियों के बीच शांति हो या फिर लेबनान, सीरिया, इराक़, ईरान, अफ़ग़ानिस्तान में. यहां तक कि हम भारत और पाकिस्तान के बीच भी तनाव कम करने की कोशिश कर रहे हैं.
सूडान में स्थिरता लाना हो या फिर लीबिया में युद्ध ख़त्म कराना हो. हमने हर जगह सकारात्मक भूमिका अदा की है.'' इससे पहले ये बात भी कही गई थी कि विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई में भी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन-सलमान की भूमिका थी. पुलवामा हमले के तुरंत बाद सऊदी के क्राउन प्रिंस सलमान ने पहले पाकिस्तान का दौरा किया और फिर भारत का.
स्टोरी: टीम बीबीसी
आवाज़: शुभम किशोर
वीडियो एडिटिंग: शुभम कौल
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)